मानगो : घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण की चोरी

मानगो : घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण की चोरी

जमशेदपुर.

मानगो थानांतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर- 8 के रहने वाले आमिर हुसैन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये के गहने और छह हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना गुरुवार शाम की है. घटना के संबंध में आमिर ने बताया कि जवाहर नगर रोड नंबर छह में उसकी मां रहती है. वह घर में ताला बंद कर अपनी मां से मिलने के लिए गया था. मां से मिलन कर गुरुवार की रात करीब 10 बजे वापस लौटा तो देखा कि उसके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. साथ ही अलमारी में रखा हुआ पूरा गहना और नकद रुपये भी गायब है. सूचना मिलने के बाद मानगो पुलिस मौके पर आयी. जहां आमिर हुसैन ने अपने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों पर संदेह किया. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जबकि तीसरा युवक मौके से फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >