East Singhbhum News : डुमरिया में फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

ड़ाअस्ति फुटबॉल क्लब की ओर से दो दिवसीय फूटबॉल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार से

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड स्थित आस्ता कवाली पंचायत के बड़ाअस्ति फुटबॉल क्लब की ओर से दो दिवसीय फूटबॉल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार से होगा. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेगी. खेल 45 मिनट का होगा. प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 29, 999 रुपये हैं. फाइनल मैच 26 अक्तूबर को खेला जायेगा. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तीन लाख, द्वितीय पुरस्कार दो लाख, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 80 हजार रुपये हैं. कार्यक्रम के आयोजन में मुखिया तपन मुर्मू, सचिव शिव हेम्ब्रम, सहायक सचिव मोहन मार्डी, अध्यक्ष वीर सिंह मार्डी, उपाध्यक्ष धनुराम मुर्मू, कोषाध्यक्ष अश्विन मुर्मू, सह कोषाध्यक्ष कारिया मुर्मू जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >