East Singhbhum News : विद्यार्थियों ने शोध कार्य का महत्व, उद्देश्य व उपयोगिता को जाना

सोना देवी विवि के फ्रेशर्स वीक का पांचवां दिन शिक्षण, प्रशिक्षण और शोधकार्य पर चर्चा

घाटशिला. सोना देवी विवि के फ्रेशर्स वीक आगाज-3 का पांचवां दिन मंगलवार पूरी तरह शिक्षण, प्रशिक्षण और शोधकार्य को समर्पित रहा. विवेकानंद ऑडिटोरियम में कार्यक्रम की शुरुआत पीएचडी सेल की को-ऑर्डिनेटर अनुसुआ रॉय के संबोधन से हुई. उन्होंने छात्र-छात्राओं को शोध कार्य की महत्ता, उसके उद्देश्य और समाज में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया. विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और शोध पद्धतियों की ओर प्रेरित किया. लाइब्रेरी साइंस विभाग की सहायक प्राध्यापक सुषमा मार्डी ने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की उपयोगिता को समझाया गया. उन्होंने पाठ्य पुस्तकों और संदर्भ पुस्तकों में अंतर स्पष्ट करते हुए छात्रों को लाइब्रेरी के महत्व से अवगत कराया. मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ नीलमणि कुमार ने विद्यार्थियों को किसी भी विषय को सीखने और उसे लंबे समय तक याद रखने के आसान तरीके बताये. वहीं, फार्मेसी विभाग के संकायाध्यक्ष सुधांशु शौडिल्य ने छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला. युवाओं को आत्मनियंत्रण और समय प्रबंधन के बारे में बताया. दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. मौके पर इस्कॉन फाउंडेशन के प्रेम प्रभुजी ने प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया. उन्हें जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी. मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ नीलमणि कुमार ने विद्यार्थियों को किसी भी विषय को सीखने और उसे लंबे समय तक याद रखने के आसान तरीके बताये. वहीं, फार्मेसी विभाग के संकायाध्यक्ष सुधांशु शौडिल्य ने छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला. युवाओं को आत्मनियंत्रण और समय प्रबंधन के बारे में बताया. दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. मौके पर इस्कॉन फाउंडेशन के प्रेम प्रभुजी ने प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया. उन्हें जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >