East Singhbhum News : मापी कर केशरपुर हाट की जमीन का विवाद सुलझेगा : सीओ

मापी कर केशरपुर हाट की जमीन का विवाद सुलझेगा : सीओ

गालूडीह.

गालूडीह थाना परिसर में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान शिविर में ग्रामीणों की भीड़ जुटी. बाघुड़िया पंचायत की केशरपुर साप्ताहिक हाट की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर हंगामा हुआ. शिविर में घाटशिला के अंचलाधिकारी निशांत अंबर, अंचल निरीक्षक सुरेश राम, राजस्व उप निरीक्षक किशन राय, राजस्व कर्मचारी चंद्रमा राम, अमीन सुरेश रजक, एसआइ मिथिलेश कुमार मौर्या, अजय बागे आदि उपस्थित थे. केशरपुर साप्ताहिक हाट की जमीन अतिक्रमण के मामले को लेकर ग्रामीण पहुंचे थे. केशरपुर निवासी धर्मचंद मंडल ने गालूडीह थाना में उनकी रैयती जमीन पर कब्जा कर दुकान बनाने की शिकायत की थी. मामला चार साल पुराना है. ग्रामीण हाट की जमीन पर वर्षों से झोपड़ी बनाकर दुकान चलाते हैं. आंधी-तूफान के कारण झोपड़ी टूट गयी थी. दोबारा झोपड़ी बनायी गयी. इससे पहले भी जमीन की दो बार मापी हुई है. उस समय धर्मचंद मंडल संतुष्ट थे. उन्होंने हस्ताक्षर किया था. अब झोपड़ी बनाने से मना कर रहे हैं. जमीन की फिर से मापी के लिए आवेदन किया है. ग्रामीणों ने कहा कि धर्मचंद मंडल जिस जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं, वो जमीन नेपाल साव के नाम पर है. सीओ निशांत अंबर ने बताया कि दोनों पक्षों की उपस्थिति में 60 डिसमिल जमीन की सरकारी अमीन से मापी होगी. इससे केशरपुर साप्ताहिक हाट से संलग्न जमीन पर उपजे विवाद का निपटारा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >