East Singhbhum News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश गौरवान्वित : सांसद

घाटशिला : भारतीय सेना के पराक्रम की खुशी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगे

घाटशिला.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा ग्रामीण जिला कमेटी ने गोपालपुर रेलवे फाटक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यह मुख्य सड़क होते हुए राम मंदिर चौक तक जाकर संपन्न हुई. सैनिकों के पराक्रम को दर्शाती तख्तियां और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर लोगों ने भाग लिया. मुख्य रूप से सासंद विद्युत वरण महतो, भाजपा नेता लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन समेत कई नागरिक, बुद्धिजीवी, महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.

इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पाकिस्तान मुर्दाबाद और वीर सैनिकों के पराक्रम को समर्पित नारे गूंजते रहे. सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हम सभी गर्वित हैं. तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम अपने वीर सैनिकों की शौर्य गाथा और इस अभियान की सफलता का जयघोष कर रहे हैं. यह अभियान भारत की सुरक्षा नीति में आये सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है. आज देशवासी एकजुट होकर सेना के साथ खड़े हैं. यह तिरंगा यात्रा उसी जन भावना का जीवंत प्रमाण है. हम सभी को अपने सैनिकों पर गर्व है, जिनकी वजह से देश सुरक्षित है.

भाजपा नेता लखन मार्डी और बाबूलाल सोरेन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है. यह तिरंगा यात्रा हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है. हमारे सैनिकों के साहस, समर्पण और देशभक्ति को समर्पित है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, जिप सदस्य सुभाष सिंह, देवयानी मुर्मू, भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, सत्या तिवारी, गीता मुर्मू, राहुल पांडे, कमल किशोर प्रसाद, कौशिक कुमार, मंटू प्रजापति, कृष्णा शर्मा, हाराधन सिंह, मनोज प्रताप सिंह, सिद्धार्थ राय, सूजन मन्ना, मुनमुन पांडे, अमरदीप शर्मा, शिवरतन अग्रवाल, हेमंत नारायण देव, साकेत अग्रवाल, सुखेन दास, विश्वनाथ भट्टाचार्य, जगरनाथ कालिंदी, सत्यनारायण पुष्टि, दीपक, सुबोध सिंह, सुभाष बनर्जी, संध्या मंडल समेत अनेक लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >