अग्रसेन भवन में सजा तीज मेला, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

चाकुलिया के अग्रसेन भवन में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा तीज मेले का आयोजन किया गया. महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की और उत्सव का आनंद लिया.

चाकुलिया. सावन पर रविवार को चाकुलिया स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मनभावन तीज मेला का आयोजन किया गया. मेले में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी और विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे. यहां राखी, पारंपरिक व फैंसी साड़ियां, खिलौने, उपहार सामग्री, शृंगार प्रसाधन, आभूषण तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए. महिलाओं ने उत्साहपूर्वक खरीदारी करते हुए मेले का आनंद उठाया. आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष नीता झुनझुनवाला, सचिव रीना केडिया, कोषाध्यक्ष सुमन लोधा सहित रीता लोधा, पुष्पा रूंगटा, बबीता रूंगटा, चंदा रूंगटा, श्रेया रूंगटा, संगीता केडिया, संगीत भारतीय, निधि रूंगटा समेत सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >