East Singhbhum News : संजीत को हरा शंकर स्पोर्टिंग बना चैंपियन

पटमदा. ओड़िया लायाडीह मुंग डुगरी मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

पटमदा. पटमदा की ओड़िया पंचायत के लायाडीह मुंग डुगरी पोटो हो खेल मैदान में शनिवार को लायाडीह सोलोआना मेला कमेटी द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संजीत स्पोर्टिंग और शंकर स्पोर्टिंग के बीच खेला गया. इसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा. खेल के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर रही. बाद में टाईब्रेकर के जरिए शंकर स्पोर्टिंग ने संजीत स्पोर्टिंग को तीन गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया. विजेता शंकर स्पोर्टिंग को समाजसेवी बबलू महतो ने 20,000 रुपया व उपविजेता संजीत स्पोर्टिंग को सामाजिक कार्यकर्ता कमल महतो ने 15,000 रुपया देकर पुरस्कृत किया. इस मौके पर समाजसेवी बबलू महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ इन्हें बेहतर मंच देने की जरूरत है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में मनसा राम पावरी, गणेश मुर्मू, डिजोपदो मुर्मू, नकुल हांसदा, गोविंद, दुबराज मुर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, शारदा हेंब्रम, सहदेव हांसदा, अनिल पावरी, धीरेन मुर्मू का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >