East Singhbhum : शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, आरोपी को जेल

पटमदा : आरोपी है राजमिस्त्री व पीड़िता रेजा, एक साथ काम करने के दौरान दोनों में हुआ प्यार.

पटमदा.पटमदा के कुंदरुकोचा निवासी श्याम प्रसाद हांसदा को यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बोड़ाम के एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व शादी करने से मुकरने के बाद शुक्रवार को पटमदा थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पटमदा पुलिस ने शुक्रवार की शाम आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पटमदा थाना के एएसआइ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी युवक राजमिस्त्री व लड़की रेजा का काम करती है. काम के दौरान दोनों में प्यार हुआ था. शादी का झांसा देकर युवक यौन शोषण करता रहा. युवती द्वारा शादी करने का दबाव देने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ पटमदा थाना में शिकायत दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >