East Singhbhum News : छात्रों में वैज्ञानिक सोच से होगा राष्ट्र का विकास : डॉ मिथिलेश

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कौशल प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया.

पटमदा.

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कौशल प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. इस प्रदर्शनी में ब्यूटी एंड वेलनेस तथा सूचना प्रौद्योगिकी विषय के विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. आईटी और ब्यूटी एंड वेलनेस के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किये. आयोजन में ब्यूटी एंड वेलनेस की प्रशिक्षिका रिंकी कुमारी और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रशिक्षक राजीव महतो ने विद्यार्थियों को मॉडल निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि कौशल आधारित शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है और विद्यार्थियों ने अपने प्रयासों से साबित किया है कि वे सीखने के साथ-साथ ज्ञान को व्यवहार में उतारने में सक्षम हैं. इस प्रदर्शनी को विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >