East Singhbhum News : रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचायें

यूसिल के ऑफिसर्स क्लब में शिविर का आयोजन, 232 यूनिट रक्त संग्रहित

नरवा. यूसिल की नरवा पहाड़ माइंस कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब भवन में शनिवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक और यूसिल नरवा पहाड़ माइंस प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रजिस्ट्रेशन के समय लोगों की भीड़ देखी गयी. मुख्य अतिथि एमके सिंघाई और एम माहली ने शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर एमके सिंघाई ने कहा कि रक्तदान महादान है. इससे जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा होती है. रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचायें. श्री संघाई ने रक्तदाताओं की हौसला आफजाई की. शिविर में 232 लोगों ने रक्तदान किया. इस मौके पर मनोरंजन माहली, डॉ के भट्ट मिश्रा, एस फरलिंडो, एसके हेंब्रम, पीसी दास, एस श्रीवास्तव, एसएस झा, डीएन सिंह, हेमलता शिरोडकर, प्रशांत महतो, राधा गोविंदो, एनके सिन्हा, दामू नायक, धनंजय सिंह, आनंद महतो, प्रभात दास और गाजिया हांसदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >