चुनाव के बाद बड़ाझरना गांव तक बनेगी सड़क : मुखिया

चुनाव के बाद बड़ाझरना गांव तक बनेगी सड़क : मुखिया

जादूगोड़ा.

माटीगोड़ा ग्राम पंचायत के बीहड़ राजस्व ग्राम बड़ाझरना हिल में ग्रामप्रधान माझी सुंडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें गांव की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. मुखिया बॉबी मार्डी को समस्याओं की जानकारी दी गयी. मुखिया बॉबी मार्डी ने कहा कि अभी चुनाव के कारण सभी सरकारी काम बंद पड़े हैं. आचारसंहिता समाप्त होने के बाद गांव में एक चौपाल का निर्माण होगा. ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद जल्द ही मुख्य सड़क से बड़ाझरना गांव तक सड़क का निर्माण होगा. इस मौके पर सुशेन कालिंदी, सुरु सिंह जोंको समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >