पूर्वी सिंहभूम में ट्रक की चपेट में आकर शिक्षक की मौत, स्कूल आने के दौरान हुआ हादसा

शिक्षक श्यामा पद मोहंती प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे अपने गांव आडंग से साइकिल पर सवार होकर बहरागोड़ा में स्थित स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आते थे. शुक्रवार को भी वह इसी तरह विद्यालय आ रहे थे.

राकेश सिंह, पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम के बरसोल में साइकिल सवार शिक्षक श्यामा पद मोहंती को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह खंडामौदा के समीप एनएच 49 मार्ग की है. वह विगत 35 वर्षों से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी.

स्कूल आने के दौरान ट्रक ने लिया चपेट में

जानकारी के मुताबिक शिक्षक श्यामा पद मोहंती प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे अपने गांव आडंग से साइकिल पर सवार होकर बहरागोड़ा में स्थित स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आते थे. शुक्रवार को भी वह इसी तरह विद्यालय आ रहे थे. लेकिन इस दौरान एक ट्रक ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे घर

घटना के बाद से ही घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न दल के नेता और स्कूल के विद्यार्थियों का जमावड़ा लग गया. जबकि स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी गई. स्कूल के विद्यार्थियों की आंखें नम थी. बरसोल पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के किसान नींबू और इमली की खेती कर बन रहे आत्मनिर्भर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >