East Singbhum News : धालभूमगढ़ सीएचसी में सीएचओ की समीक्षा बैठक, चर्मरोग जांच शिविर लगा

स्पेशल स्क्रीनिंग ड्राइव में तेजी लायें

धालभूमगढ़.

धालभूमगढ़ सीएचसी में शुक्रवार को जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाउड़िया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. मौके पर चर्मरोग जांच शिविर लगाया गया. डॉ मृत्युंजय ने सभी सीएचओ को 31 मई तक चलने वाले स्पेशल स्क्रीनिंग ड्राइव में तेजी लाने का निर्देश दिया. जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो ने कहा कि शरीर में किसी भी प्रकार के दाग व वहां सुनापन हो, तो कुष्ठ रोग हो सकता है. तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें.

डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने सेल्फ केयर के बारे में जानकारी दी. बताया गया कि रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है. सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी. चर्मरोग जांच शिविर में डॉ राजीव ने 17 संदेहास्पद मरीजों की जांच की. एक कुष्ठ मरीज की संपुष्टि कर नि:शुल्क एमडीटी वितरण किया गया. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभय सिंह, प्रखंड लेखा प्रबंधक गोपीनाथ दास, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती व प्रबीर कुमार मंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >