East Singhbhum News : डीइओ ने बहरागोड़ा कॉलेज के जर्जर भवन की मांगी रिपोर्ट

उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीके बेहरा को समाचार और तस्वीर की कतरन के साथ पत्र भेजते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत कराने व बरते गये एहतियात से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन मांगा है.

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा कॉलेज के पुराने भवन की जर्जर स्थिति से संबंधित समाचार 19 अगस्त को प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मामले में संज्ञान लिया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीके बेहरा को समाचार और तस्वीर की कतरन के साथ पत्र भेजते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत कराने व बरते गये एहतियात से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन मांगा है. इससे उपायुक्त को पुराने भवन की स्थिति से अवगत करायी जा सके. इधर, प्राचार्य ने इससे संबंधित विस्तृत विवरण डीइओ को भेज दिया है. मालूम हो कि वेथल कंस्ट्रक्शन द्वारा बहरागोड़ा कॉलेज की मरम्मत का ठेका लगभग डेढ़ करोड़ में लिया गया था. साथ में नये काम भी जुड़े थे. आधा-अधूरा कार्य कर ठेका कंपनी काम छोड़कर फरार हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >