East Singhbhum News : माझी परगना महाल के पावड़ा तरफ कोये नाखा का पुनर्गठन

माझी परगना महाल के पावड़ा तरफ कोये नाखा का पुनर्गठन

घाटशिला.

माझी परगना महाल के पावड़ा तरफ कोये नाखा का पुनर्गठन को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. यहां क्षेत्र के 61 माझी बाबाओं को आमंत्रित किया गया था. इसका उद्देश्य पावड़ा तरप की पारंपरिक संरचना को सशक्त बनाना व सामाजिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना था. बैठक की अध्यक्षता देश परगना बैजू मुर्मू ने की. सभी ने पारंपरिक सामाजिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने, जनजातीय संस्कृति की रक्षा और नयी पीढ़ी को जागरूक करने का संकल्प लिया. बैठक में नशा मुक्ति पर चर्चा हुई. इस दौरान पांवड़ा तरफ को सुचारु संचालन के लिए विशेष पदों का चयन किया गया. चयनित पदाधिकारियों में तरफ पारानीक बाबा के रूप में भादो मुर्मू, जोगो तरफ पारानीक के रूप में दुर्गा टुडू तथा गोड़ेत बाबा के रूप में नन्द हांसदा को चुना गया. मौके पर तरफ परगना बाबा रूबी हांसदा, देश जोगो पारानीक सुशील मुर्मू, माझी बाबा सुनील हेंब्रम, इंद्रोजीत किस्कू, ज्ञान सोरेन सहित कुल 35 माझी बाबा गण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >