East Singhbhum News : डेढ़ वर्षीय सबर बच्ची कुपोषित, उपचार केंद्र जाने से परिजनों का इनकार

एएनएम शिखा ने कहा, कई बार परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं मानते हैं, बच्ची की उम्र के हिसाब से वजन और लंबाई कम, सबर परिवार के पास राशन कार्ड तक नहीं, भोजन पर आफत

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित घुटिया सबर बस्ती निवासी लालटू सबर और दुखनी सबर की डेढ़ वर्षीय पुत्री अष्टमी सबर लंबे समय से कुपोषित है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुतड़ू की एएनएम शिखा सामंत ने बताया कि अष्टमी सबर कुपोषित है. कई बार अस्पताल भेजने की कोशिश की गयी, लेकिन परिजन अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुए. बच्ची की उम्र के हिसाब से वजन और लंबाई कम है. लालटू सबर ने बताया कि उसके परिवार में किसी के पास आधार कार्ड नहीं है. उनका परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित है. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है. इसके कारण अपनी ससुराल दारीसाई सबर बस्ती में पत्नी दुखनी सबर, पुत्र माणिक सबर, प्रकाश सबर और कुपोषित अष्टमी सबर के साथ रहता है. यहां लकड़ी बेचकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता है. कभी-कभी भरपेट खाना भी नसीब नहीं होता है. मालूम हो कि साफ पानी, पौष्टिक आहार और साफ-सफाई के अभाव में सबर बच्चे लगातार कुपोषण के शिकार हो रहे हैं. दूसरी ओर सबरों के उत्थान का प्रशासन ढिंढोरा पीटता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AVINASH JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >