मुसाबनी. साहित्य संस्कृति संघ की ओर से मुसाबनी के नेताजी सुभाष पार्क में स्वाधीनता आंदोलन के अमर सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर कविता पाठ का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ एमएम पात्रो ने की. साहित्य संस्कृति संघ की ओर से नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला कॉलेज के राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ इंदल पासवान, विशिष्ट अतिथि बांग्ला विभागाध्यक्ष संदीप चंद्र संत, बीडीएसएल सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाध्यापिका डॉ मिश्रा शामिल हुए. मौके पर डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वाधीनता संग्राम में भूमिका का वर्णन करते हुए उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया. उनके देश प्रेम से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की बात कहा. संघ के सचिव वीरेंद्र नाथ घोष ने स्वरचित कविता पाठ द्वारा नेताजी सुभाष पार्क की ऐतिहासिक महत्व को उजागर किया. जानकारी हो 5 दिसंबर 1939 को नेताजी सुभाष बोस का आगमन मुसाबनी में हुआ था. उन्होंने मजदूरों की सभा को संबोधित किया था. उस ऐतिहासिक दिन का स्मरण कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. 81 वर्षीय वृद्धा कल्पना बोस ने स्वरचित कविता नेताजी तुम्हें सलाम का पाठ किया. मौके पर साहित्य संस्कृति संघ की ओर से दरिद्रभोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के पूर्व अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के संस्कृत दल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गौरव क्रांति गुरु ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन किया. संगीता मंडल, आशा दास, वीणापाणि, मौसमी श्यामल, पुतुल कुंडू, कृष्णा घोष, संतोषी भट्टाचार्य, गणेश मुर्मू, गणेश नायर, प्रतिमा साव, किरण सिंह, नवीन श्यामल, आरोही घोष, विनीता सतपति, दिलीप घोष ,अरुण दे आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
सुभाष क्लब में भी मनी जयंती :
सुभाष क्लब बादिया की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया क्लब के सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया तथा नेताजी सुभाष बोस अमर रहे के नारे लगाए मौके पर पंकज मनना, भोलानाथ दास, शंकर दास, अरुण नायक ,शक्ति नाथ पातर ,हीरा दास, तापश मन्ना एवं बच्चे उपस्थित थे.नेताजी के विचार, त्याग और संघर्ष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत : सोमेश
घाटशिला. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को घाटशिला स्टेशन चौक के निकट स्थित नेताजी की प्रतिमा पर घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर कालीपद गोराई, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, जगदीश भकत, वकील हेंब्रम, विकास मजूमदार, हीरा सिंह, शेख शाहिद, रहमत हुसैन, मुखिया प्रफुल्ल हसदा, सुशील मार्डी, बाबूलाल मुर्मू आदि ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताजी की देशभक्ति युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक : तापस चटर्जी घाटशिला. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती आयोजन समिति ने शुक्रवार को घाटशिला स्टेशन के निकट सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की. समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए. लोगों ने नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष मृणाल कांति विश्वास, संजय सिन्हा, कन्हैया शर्मा, सुमोना गुप्ता, अशोक घोष, शेख फारूक मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
