नारगा-दलदली सड़क बनी दलदल, फंस रहे वाहन

गालूडीह में पुल निर्माण के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है, लोग प्रशासन से मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

संवाददाता, गालूडीह

घाटशिला प्रखंड की दलदली पंचायत के बड़ारडीह-कोड़िया और घुटिया बॉर्डर स्थित सातघोरा नदी पर चल रहे पुल निर्माण के कारण एप्रोच रोड की स्थिति अत्यंत बदहाल है. बारिश के बाद सड़क पर भारी कीचड़ और जलजमाव होने से बड़ारडीह, कोड़िया, दलदली और सुखलाड़ा समेत करीब दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है. सड़क पर फिसलन बढ़ने से दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने कहा कि पुल बनने से भविष्य में सुविधा मिलेगी, लेकिन फिलहाल निर्माण एजेंसी को रास्ते पर मुरुम व गिट्टी डालकर अस्थायी मरम्मत करानी चाहिये. ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि बारिश के दौरान आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क को जल्द चलने योग्य बनाया जाये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >