गालूडीह में हाइवे पर एमवीआई की कार्रवाई, कोयला लदे दो ट्रक जब्त

गालूडीह हाइवे पर एमवीआई ने वाहन जांच अभियान के दौरान कोयला लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर पुलिस को सौंपा गया।

गालूडीह. एमवीआइ ने शुक्रवार रात को हाइवे पर वाहन जांच अभियान चलाते हुए कोयला लदे दो ट्रकों को पकड़ा. जांच के दौरान ट्रकों के दस्तावेजों की जांच की गयी. प्रारंभिक जांच में अनियमितता पाये जाने पर दोनों ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए गालूडीह थाना के सुपुर्द कर दिया गया. एमवीआइ की इस कार्रवाई से ओवर लोडिंग एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. परिवहन विभाग की ओर से जब्त ट्रकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >