East Singhbhum News : मटियाल में हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ””राधे-राधे”” के जयकारे से गूंजा इलाका

कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

कोवाली. पोटका प्रखंड की पोड़ाडीहा पंचायत के मटियाल गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ की गयी. इस अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्सव जैसा माहौल रहा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए. उन्होंने मंदिर का उद्घाटन किया. पूजा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई. बाडेडीह स्थित गुड़रा नदी से सैकड़ों महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरकर शोभायात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलश स्थापित किये गये. इसके बाद पुरोहित दिलीप पंडा, किशोर नंद, धुरयोटी पहाड़ी और उपेंद्र दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूरी की. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों के आपसी सहयोग से निर्मित यह मंदिर इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है. धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है. ग्रामीणों ने एकजुट होकर जो कार्य किया है वह सराहनीय है. ऐसे नेक कार्यों में मेरा सहयोग हमेशा बना रहेगा.

15 फरवरी से होगा हरिनाम संकीर्तन

मंदिर कमेटी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आगामी 15 फरवरी से भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. शुक्रवार को हुए कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र ””””राधे-राधे”””” और भक्तिमय जयकारों से गूंजायमान रहा. इस अवसर पर चंद्रावती महतो, सुनील महतो, सुभाष प्रधान, अजित प्रधान, प्रह्लाद प्रधान, अधीर प्रधान, अनिल प्रधान, ललित प्रधान, रवींद्र प्रधान, अभिमन्यु प्रधान, दीपक प्रधान, राजकपूर प्रधान, देवाशीष प्रधान, जितेन प्रधान आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >