East Singhbhum News : केंद्र ने पीएम आवास बंद किया, तो हेमंत ने अबुआ शुरू किया : समीर

बहरागोड़ा. 20 लाभुकों को अबुआ आवास में प्रवेश कराया गया

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में मंगलवार को अबुआ आवास योजना अंतर्गत सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ. यहां मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती व विशिष्ट अतिथि डीडीसी नागेंद्र पासवान शामिल रहे. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अतिथियों ने 20 लाभुकों को उपहार देकर गृह प्रवेश कराया. मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंडियों को पीएम आवास देने में अनदेखी की, तब हेमंत सरकार ने नयी भावना के साथ तय किया कि झारखंडियों के लिए अबुआ आवास उपलब्ध कराया जायेगा. लाभुक को 2.25 लाख रुपये देकर आवास देने का काम किया. हेमंत सोरेन के कार्यकाल में सभी असहाय लोगों के घरों में आशियाना बनाने के लिए कृत संकल्पित है. सरकार गरीब असहाय के लिए 73 प्रकार की योजनाएं चला रही हैं. हम सभी लोगों को दायित्व के साथ जन-जन तक इसका लाभ पहुंचाना है. सरकार की सोच है कि पदाधिकारी लोगों के घर जाकर गृह प्रवेश कराएंगे, यह उनके लिए एक सम्मान देने का काम है.

बेघर को घर दिलाना सरकार का एकमात्र उद्देश्य : डीडीसी

डीडीसी नागेंद्र पासवान ने कहा कि बेघर को घर दिलाना सरकार का एकमात्र उद्देश्य है. लाभुकों से कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूरा करें. लोगों तक सूचना पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि समय पर जिओ टैग कर दें. लाभुक को किसी प्रकार से परेशान ना करें. समय पर निर्माण कार्य पूरा करने वाले लाभुकों को सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर बीडीओ केशव भारती, 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,सीओ राजाराम सिंह मुंडा आदि ने अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >