East Singhbhum News : सुरदा फेस टू के मजदूरों के समायोजन पर प्रबंधन राजी, सूची मांगी

मुसाबनी में सुरदा फेस टू के मजदूरों और प्रबंधन के वार्ता हुई, पांच वर्षों से बेरोजगार मजदूरों को मिलेगी राहत

मुसाबनी. एचसीएल/आइसीसी के मऊभंडार स्थित जनरल ऑफिस में सुरदा फेस टू के मजदूरों के मुद्दे पर सोहदा ग्रामसभा की बैठक हुई. मौके पर आइसीसी के इकाई प्रमुख सह कार्यपालक निदेशक श्याम सुंदर सेठी, डीजीएम व एचसीएल प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं, सोहदा ग्राम प्रधान दिलीप हेंब्रम, आदिम जनजाति जिला कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष रानी सबरीन के नेतृत्व में मजदूरों ने भाग लिया. मजदूरों के समायोजन के मुद्दे पर वार्ता सफल रही. प्रबंधन ने सुरदा फेस टू के मजदूरों के समायोजन पर सहमत हुआ. दो मई, 2025 तक ग्रामसभा को सभी मजदूरों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया. इसके बाद जल्द मजदूरों को चिकित्सा जांच के लिए भेजा जायेगा.

सकारात्मक पहल होने से मजदूरों में खुशी

मई दिवस पर आयोजित वार्ता में सकारात्मक पहल होने से मजदूरों में खुशी है. सुरदा फेस टू के मजदूर पिछले 5 वर्षों से बेरोजगार हैं. मजदूरों के रोजगार की मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान दिलीप हेंब्रम, रानी सबरीन व मजदूरों के प्रतिनिधि प्रशांत हांसदा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

पांच वर्षों से बेरोजगार हैं 120 मजदूर

जानकारी हो पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से सुरदा फेस टू बंद है. इसमें कार्य करने वाले करीब 120 मजदूर बेरोजगारी झेल रहे हैं. परेशान मजदूरों ने अपने परिवार के साथ पिछले दिनों सुरदा प्रशासनिक भवन में एचसीएल प्रबंधन पर दबाव बनाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >