East Singhbhum News : माहली ब्रदर्स सरायकेला ने जीती ट्रॉफी

डुमरिया में फुटबॉल का फाइनल, विदेशी खिलाड़ी भी उतरे मैदान में, दर्शकों की उमड़ी भीड़

डुमरिया. डुमरिया के बड़ाअस्ति फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरिया के बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी पंचम तिग्गा उपस्थित रहे. फाइनल मैच में माहली ब्रदर्स सरायकेला ने एसएनएफसी जीडीएस गान्डीयास को रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर ट्रॉफी और तीन लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता. उप विजेता टीम गान्डीयास को दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला. तीसरे स्थान पर बीएलएस फुटबॉल एकेडमी रही तथा चौथे स्थान पर ब्लैक हिल एफसी कालापहाड़ी की टीम रही. दोनों टीमों को अस्सी-अस्सी हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी. फुटबॉल के इस रोमांचक फाइनल को देखने के लिए लगभग पांच हजार दर्शक बड़ाअस्ति फुटबॉल मैदान पहुंचे. हरियाली से घिरे मैदान में खेल प्रेमियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया.

16 टीम शामिल हुई

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया. हर टीम में नौ- नौ खिलाड़ी थे. खेल की एंट्री फीस 29,999 रुपये थी. कमेटी द्वारा कार्यक्रम को रोमांचक बनाने के लिए मैदान को सुंदर ढंग से सजाया गया. दर्शकों के लिए यह यादगार पल रहा. डुमरिया के छोटे से गांव में इतना बड़ा आयोजन फुटबॉल क्रेज को दर्शाता हैं. बड़ाअस्ति छोड़कर इतनी बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता प्रखंड में कही और आयोजित नहीं होती है. बड़ाअस्ति में रविवार को उत्सव जैसा माहौल रहा. दो बेस्ट खिलाड़ियो को बीडीओ द्वारा एक एक हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये गये. आयोजक में मुखिया तपन कुमार मुर्मू, सुनील कुमार मुर्मू, पुरुषोत्तम माडी, रघुनाथ बास्के, ग्राम प्रधान, सुनाराम मुर्मू, वीर सिंह माडी, अर्जुन हांसदा, अश्विन मुर्मू, ईश्वर सोरन, सनातन टुडू,अनिल मुर्मू, मिर्जा माडी, शिव हेंब्रम, मोहन माडी आदि शामिल थे.

विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने से रोमांच बढ़ा

प्रतियोगिता में कई विदेशी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया, जो दर्शकों के लिए रोमांचक पल रहा. कई लोग विदेशी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने में आतुर दिखे. बड़ाअस्ति जैसे गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों का भाग लेना दर्शकों के लिये काफी रोमांचक रहा. इसके साथ इस प्रतियोगिता को रोमांच बनाने के लिये चीयर्स लीडर्स को भी बुलाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >