East Singhbhum News : जिले में एक लाख सदस्य बनायेगा जेएलकेएम : फणिभूषण

धालभूमगढ़ में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सात सितंबर को, चलेगा सदस्यता अभियान

धालभूमगढ़. जेएलकेएम का धालभूमगढ़ प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आगामी सात सितंबर को होगा. इसे शुक्रवार को प्रेस वार्ता की गयी. जेएलकेएम नेता फणि भूषण महतो ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर नयी कमेटियों का गठन किया जायेगा. सम्मेलन में सक्रिय कमेटी का गठन के साथ सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा. इस अभियान के तहत पूरे जिले में एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है. फणि भूषण महतो ने जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो के संघर्ष की चर्चा की. बताया कि उन्होंने गरीबों को उनके मान-सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष शुरू किया है. उन्होंने कहा कि भले ही अलग झारखंड राज्य को 25 वर्षों से अधिक समय हो चुका है, लेकिन व्यवस्था में कोई सार्थक बदलाव नहीं हुआ है. व्यवस्था को बदलने, विस्थापितों की जमीन बचाने और पुनर्वास का अधिकार दिलाने के लिए जयराम महतो के नेतृत्व में संघर्ष का नया अध्याय शुरू होने वाला है. मौके पर रामदास मुर्मू, शैलेंद्र महतो, उज्जवल कुमार महतो, इंद्रजीत मुर्मू, लक्ष्मण बानरा, सुधांशु महतो, जितेन मुर्मू, उमेश टुडू, मसांग मार्डी, विद्युत वरण महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >