East Singhbhum News : उद्घाटन मैच में टॉस से जियाड़ झरना एफसी जीता

धालभूमगढ़ : बाघासोल में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, फाइनल आज

धालभूमगढ़. एनडीएन क्लब, जोड़शोल के तत्वावधान में 37वां दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को बाघासोल फुटबॉल मैदान में मुखिया पायो हेंब्रम ने किया. मौके पर मुखिया ने अतिथियों व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. क्लब विगत 37 वर्षों से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है. उद्घाटन मैच में बांसकटिया एफसी व जियाड़ झरना एफसी के बीच हुआ. मैच ड्रॉ होने से पेनाल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें बराबर पर रही. फिर टॉस के माध्यम से जियाड़ झरना को विजेता घोषित किया गया. क्लब के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने भाग लिया है. बुधवार को फाइनल मैच खेला जायेगा. विजेता को 30 हजार, उपविजेता को 20 हजार व तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार नकद देकर पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर मुखिया पायो हेंब्रम ने क्लब के सदस्यों द्वारा किए जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजन की प्रशंसा की. कहा कि क्लब ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने का सराहनीय कार्य कर रही है. ग्रामीण क्षेत्र में कई खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हैं जिन्हें इस प्रकार के टूर्नामेंट से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. उन्होंने क्लब को हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया. मैच के कमेंटेटर होपना मुर्मू थे, जबकि रेफरी रामदास टुडू, दुर्गा सोरेन, कालीचरण, मोकरा मुंडा एवं छोटू थे. मौके पर वार्ड सदस्य कोंदा राम मुंडा, क्लब के अध्यक्ष जगदीश हेंब्रम, सचिव सुनाराम हांसदा, हेमाल किस्कु, कालीचरण हांसदा, सोमनाथ मुर्मू, सावन कुमार सोरेन, राहुल किस्कू आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >