East Singhbhum News : पावड़ा नरसिंहगढ़ के ग्राम प्रधान के घर से जेवर व नकदी उड़ाये

धालभूमगढ़. घर का दरवाजा व अलमारी तोड़ 4.90 लाख व 2 हजार नकद की चोरी

4जी 28- कमरे में अलमीरा दिखाते ग्राम प्रधान. 4जी 29- गहने निकाल कर फेंके गए खाली डब्बे

प्रतिनिधि, धालभूमगढ़

बोस कॉलोनी निवासी पावड़ा नरसिंहगढ़ के ग्राम प्रधान विशाल चंद्र नामाता के घर पर बीती रात चोरों ने दरवाजा व आलमारी तोड़कर गहने समेत नगदी की चोरी कर ली. सुबह जब वे सोकर उठे तो दरवाजा की पट्टी टूटी पायी. इसके बाद घर के अलमारी की जांच की, तो वह भी खुली हुई थी. अलमारी से सोने और चांदी के गहने के साथ नगदी गायब थे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी मो अमीर हमजा ने घटनास्थल पहुंचकर विशाल नामाता और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली. मामले में पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

पीछे के दरवाजे की पट्टी तोड़कर घटना को दिया अंजाम

विशाल नामाता ने बताया कि बीती रात 11.30 बजे तक वे जगे हुये थे. बीच में एक बार एक बजे उठे थे. तब तक सब कुछ सामान्य था. इसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं. चोरों ने पीछे के दरवाजे की पट्टी तोड़कर घटना को अंजाम दिया. चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण व नगदी ले गये. चोरों ने डिब्बों से आभूषण निकाल कर खाली डिब्बे वहीं पर फेंक दिया. विशाल नामाता ने बताया कि अलमारी में सोने की दो बाला, दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी, कान के दो झुमके, चांदी के दो चेन, दो माला, दो चूड़ी व नगद 2000 थे.

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

परिवार ने शिकायत में सभी सामान की कीमत लगभग 4.90 लाख बतायी है. थाना प्रभारी मो अमीर हमजा ने बताया कि चोरी की घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है. साथ ही चोरों की भी को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रियता से काम कर रही है. जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे. ज्ञात हो कि बीते 28 जून को चोरों ने अमर हेल्थ केयर के मेन गेट का ताला तोड़कर लगभग एक लाख के ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य सामान की चोरी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >