East Singhbhum News : जय श्री राम स्पोर्टिंग, जमशेदपुर लीजेंड और नीलू इलेवन की जीत

पहले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे बिनोद को ट्रॉफी देते एनके राय.

घाटशिला.

एचसीएल/आइसीसी की ओर से प्रायोजित बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को मऊभंडार मैदान में तीन मुकाबले खेले गये. पहले मैच में जय श्री राम स्पोर्टिंग जमशेदपुर ने 4 विकेट से, दूसरे मैच में जमशेदपुर लीजेंड जमशेदपुर ने 4 विकेट से और तीसरे मैच में नीलू इलेवन जमशेदपुर ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया.

जय श्री राम स्पोर्टिंग की 4 विकेट से जीत

पहले मुकाबले में विनोपे जमशेदपुर ने 10 ओवर में 106/6 रन बनाये. इसमें रघु 25 और गोटू 18 रनों ने योगदान दिया. जवाब में जय श्री राम स्पोर्टिंग ने 7.5 ओवर में 110/3 रन बनाकर मैच जीत लिया. विनोद ने 40 और रौनक ने 24 रन बनाये.

जमशेदपुर लीजेंड जमशेदपुर 4 विकेट से जीता

दूसरे मैच में शांति होंडा राजनगर ने 10 ओवर में 97/3 रन बनाये. सुमित 35 और विशाल 18 शीर्ष स्कोरर रहे. जवाब में जमशेदपुर लीजेंड ने 9.4 ओवर में 100/6 रन बनाकर मैच जीत लिया. संजय ने 41 और समरेश ने 23 रन बनाये.

नीलू इलेवन जमशेदपुर 7 विकेट से जीता

तीसरे मुकाबले में बहरागोड़ा किंग्स ने 10 ओवर में 87/7 रन बनाये. बाइचुंग 27 और श्रीकांत 24 ने रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीलू इलेवन जमशेदपुर ने 7.4 ओवर में 93/3 रन बनाकर मैच जीत लिया. सुदिप्तो ने नाबाद 53 और अंकित ने 15 रन बनाये. मैचों का संचालन अंपायर ए चटर्जी और एस मजूमदार ने किया. स्कोरर जयंतो दास रहे, जबकि उद्घोषक की भूमिका जयंत कुमार उपाध्याय और संजय कुमार ने निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >