बालीगुमा में बाहा मिलन समारोह 31 को

बालीगुमा दिशोम जाहेरगाढ़ में बाहा मिलन समारेाह 31 को

जमशेदपुर:

बालीगुमा दिशोम जाहेरगाढ़ में 31 मार्च को बाहा मिलन समारोह मनाया जायेगा. इसका आयोजन दिशोम जाहेर समिति गोड़गोड़ा बालीगुमा के द्वारा किया जायेगा. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष-फतेह चंद्र टुडू ने दी. उन्होंने बताया कि इसमें हजारों की संख्या में सरना धर्मावलंबियों का महजुटान होगा. बाहा मिलन के दौरान आदिवासियों के इतिहास, जीवन सभ्यता की उत्पत्ति एवं ऐतिहासिक सामाजिक घटना को झांकियां द्वारा प्रदर्शित किया जायेगा. इस अवसर पर मरांगबुरु बाहा रुसिका क्लब बनामघुटू, दलदली के अलावा सरना ग्रुप कुमरूम, संयुक्त वन अधिकार समिति गोड़गोड़ा व बालीगुमा के बाहा नृत्य मंडलियों द्वारा बाहा नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >