East Singhbhum News : गुजरात में भाजपा सरकार की संरक्षण में तोड़ी गयी जमशेदजी की प्रतिमा : अनंत

घाटशिला : बंद कमरे में जिलाध्यक्ष पर रायशुमारी, संगठन की मजबूती पर जोर

घाटशिला. घाटशिला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर बंद कमरे में रायशुमारी की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट ने की. बतौर पर्यवेक्षक गुजरात के विधायक अनंत पटेल और जिला प्रभारी सुंदरी तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचु, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे आदि उपस्थित थे. अनंत पटेल ने कहा कि राहुल गांधी केंद्र की भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों का भंडाफोड़ कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में भाजपा सरकार के संरक्षण में जमशेदजी की प्रतिमा तोड़ी गयी. वही भाजपा झारखंड में जमशेदजी का गुणगान करती है. यह भाजपा का दोहरा चरित्र है. मौके पर बीस सूत्री सदस्य सनत काल्टू चक्रवर्ती, तापस चटर्जी, बलजीत सिंह, राधाकृष्ण किशोर, राज किशोर सिंह, मानस दास, अमित राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष शेख अशरफ भोलू, नरेश महाकुड़, कन्हैया शर्मा, अब्दुल गफ्फार, शमशाद खान समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >