East Singhbhum News : आधार केंद्र पर छापा, फर्जी प्रमाण पत्र की जांच शुरू

घाटशिला प्रखंड. बीडीओ के नेतृत्व में टीम ने की छापेमारी, आधार केंद्र से दस्तावेज और लैपटॉप जब्त

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड स्थित अश्वस्थकुंज के पास आधार केंद्र में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापामारी की. बीडीओ यूनिका शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आधार केंद्र से दस्तावेज और लैपटॉप जब्त किया है. इसकी जांच चल रही है. वहां फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने का संदेह है. मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. दरअसल, गणेश कालिंदी ने अपने पुत्र अंकुश कालिंदी का जन्म प्रमाण पत्र नुआग्राम रोड स्थित प्रज्ञा केंद्र से बनवाया था, जो जांच में फर्जी पाया गया. मौके पर सौरभ सरकार ने कहा कि वे आधार केंद्र नहीं चलाते, बल्कि चार्टर्ड अकाउंटेंट से संबंधित आयकर, जीएसटी आदि का कार्य करते हैं. उनका भाई गौरव सरकार वर्ष 2022 तक आधार केंद्र चलाता था, जो अब बंद है. इसपर गौरव सरकार ने टिप्पणी करने से इनकार किया. छापेमारी में बीडीओ, धरमु उरांव, घाटशिला थाना के एसआई गौतम कुमार और प्रेम कुमार निषाद मौजूद थे. प्रशासन और पुलिस ने कहा कि मामला गंभीर है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >