East Singhbhum News : दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने महुलबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

मुसाबनी के महुलबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया

मुसाबनी. मुसाबनी के महुलबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया. उप स्वास्थ्य केंद्र को आयुष्मान आरोग्य भवन में बदला गया है. टीम में डॉ साकेत अरोड़ा और डॉ प्रियंका शामिल रहे. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुंदरलाल मार्डी, सीएचओ तृप्ति रानी पाल, सहिया जहाना खातून, नीरू हेंब्रम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया. केंद्रीय टीम का आदिवासी परंपरा के अनुसार गीत-नृत्य और माला पहनाकर स्वागत किया गया. टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्र की संरचनात्मक व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. बीसीएम सूरज पूर्ति, जिला स्वास्थ्य विभाग के सदस्य और सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. ग्रामीण प्रतिनिधि और स्थानीय नेताओं ने नियमित संचालन सुनिश्चित करने और केंद्र में प्रसव सेवा शुरू करने की मांग की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य केंद्र का लाभ स्थानीय लोगों को मिलता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >