पश्चिमी सिंहभूम के इस प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, पेड़ के नीचे मरीजों का इलाज

कहने को तो पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिये हर साल लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं, लेकिन कार्य के प्रति इच्छा शक्ति के अभाव में मरीजों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है

कहने को तो पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिये हर साल लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं, लेकिन कार्य के प्रति इच्छा शक्ति के अभाव में मरीजों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. स्थिति यह है कि टोंटो प्रखंड के सीएचसी का ओपीडी पिछले करीब एक साल से बंद है. ऐसे मरीजों को पेड़ के नीचे अपना इलाज कराना पड़ रहा है.

बुधवार को भी झींकपानी के दिलीप साव के पांव में जख्म होने के कारण उसे पिछले करीब 4-5 हफ्ते से पांव का ड्रेसिंग कराने लेकर आना पड़ रहा है, लेकिन ओपीडी कक्ष बंद रहने के कारण उसे पेड़ के नीचे ड्रेसिंग कराना पड़ा. उसने बताया कि बारिश के समय पेड़ के नीचे भी ड्रेसिंग व इंजेक्शन देने का काम नहीं हो पाता है. ऐसे में मरीजों को अन्यत्र जाना पड़ता है.

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बलराम मांझी ने कहा कि यह सीएचसी चार कमरों में चल रहा है. जिले में सबसे ज्यादा ओपीडी मैं ही करता हूं. भवन की स्थिति दयनीय है. ड्रेसिंग रूम नहीं है. फिर भी ड्रेसिंग का काम किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >