East Singhbhum News : पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता : सोमेश

झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन शनिवार की रात कोकपाड़ा व नलदोहा गांव पहुंचे. कोकपाड़ा में मुखिया उमा भूमिज व लोगों ने स्वागत किया.

धालभूमगढ़.

झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन शनिवार की रात कोकपाड़ा व नलदोहा गांव पहुंचे. कोकपाड़ा में मुखिया उमा भूमिज व लोगों ने स्वागत किया. उन्होंने पार्टी की पंचायत कमेटी के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया. बैठक में सुबोध मुर्मू, चिंटू सोरेन, पांचो नामता, प्रियनाथ हांसदा आदि उपस्थित थे. इसके बाद सोमेश सोरेन नालदोहा गांव पहुंचे. उन्होंने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया. उ

न्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, संस्कृति व परंपरा के संरक्षण व संवर्धन के लिए अपने पिता की तरह लगातार काम करेंगे. उनके अधूरे काम को पूरा करना पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर ग्राम प्रधान दुर्गा चरण मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हंसदा, जगदीश भगत, कान्हु सामंत, कालीपद गोराई, प्रणव महतो, विक्रम टुडू, मंगल हांसदा, विक्रम सोरेन, धीरेन पाल कार्यकर्ता उपस्थित थे.

झामुमो नेता का हाल जाना

सोमेश सोरेन कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत कमेटी के सचिव विनोद चौबे के स्वास्थ्य का हाल जानने उनके घर पहुंचे. बीते दिनों विनोद चौबे की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. सोमेश सोरेन ने हर तरह से सहयोग की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >