गालूडीह. घुटिया स्थित बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में रविवार को “बिल्डिंग आइटी करियर्स: फ्रॉम कैंपस टू कॉरपोरेट विद इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मिशिगन (अमेरिका) स्थित विस्टीयन कॉर्पोरेशन के वाइस प्रेसिडेंट व ग्लोबल सीआईओ राजेश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वेश्वरैया हॉल में दीप जलाकर किया गया. प्राचार्य डॉ एसके रॉय ने स्वागत भाषण दिया. चेयरमैन डॉ शिव कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज अपने पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों का समावेश कर छात्रों को भविष्य के लिये तैयार कर रहा है. मुख्य वक्ता राजेश सिंह ने छात्रों को आईटी क्षेत्र में करियर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी शाखा के छात्र तकनीकी ज्ञान और अपडेट रहने से आइटी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
