East Singhbhum News : छठ को लेकर आकर्षक रोशनी से सजा गोपालपुर सूर्य मंदिर

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटशिला के गोपालपुर सूर्य मंदिर में भक्ति और आस्था का वातावरण है

घाटशिला. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटशिला के गोपालपुर सूर्य मंदिर में भक्ति और आस्था का वातावरण है. शनिवार की रात मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी सजावटी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा. मंदिर की वास्तुकला और प्रकाश व्यवस्था ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. सूर्य उपासना के इस पर्व को लेकर समिति के सदस्य लगातार तैयारी में जुटे हैं. मंदिर परिसर और आसपास की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि गोपालपुर सूर्य मंदिर में हर वर्ष छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं. इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश व्यवस्था, प्रसाद वितरण आदि की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी को असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >