East Singhbhum News : जीजा-साला मिलकर करते थे चोरी, डीवीआर, प्रिंटर, बैटरी समेत 10 लाख के सामान बरामद

लगातार हो रही चोरी की घटना का पर्दाफाश, जीजा-साले ने मिलकर दिया घटना को अंजाम : ग्रामीण एसपी

घाटशिला. डुमरिया और मुसाबनी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सरकारी संस्थानों में हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया. पिछले कुछ दिनों में डुमरिया और मुसाबनी थाना क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, प्रखंड कार्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में चोरी की घटनाएं हुई थीं. कुल पांच मामले दर्ज थे, जहां चार डुमरिया क्षेत्र से और एक मुसाबनी से. धनतेरस की रात डुमरिया के उमवि खड़िदा से कंप्यूटर, यूपीएस, बायोमैट्रिक डिवाइस, टैबलेट आदि की चोरी की गया थी. जांच के लिए छापेमारी दल बनाया गया था. पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी किए सरकारी सामान बेचने की कोशिश में हैं. छापेमारी में डुमरिया निवासी धनु सोरेन और उनके जीजा मुसाबनी निवासी तीरामदास सोरेन को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की. उनके घरों से विभिन्न मामलों के चोरी गये सामान भी बरामद हुए.

धनु सोरेन और तीरामदास सोरेन के घर से भारी मात्रा में चोरी की सामग्री बरामद

धनु सोरेन के घर से 25 वस्तुएं, जिसमें मोबाइल, कंप्यूटर उपकरण, टैबलेट, सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर, प्रिंटर, बैटरी, वाईफाई सेट आदि बरामद किये गये हैं. तीरामदास सोरेन के घर से 31 वस्तुएं, जिसमें फोन, टीवीएस बाइक, पंखा, हैलोजन लाइट, फ्रिज, एलसीडी आदि शामिल है. धनु सोरेन व तीरामदास सोरेन की निशानदेही पर तीन प्रोजेक्टर, चार कंप्यूटर सेट, तीन से चार बैटरियां, एक फ्रिज, टीवी, मॉनिटर, यूपीएस, डीवीआर, पावर सप्लाई यूनिट, मॉडेम आदि बरामद किये गये. इन चोरी किये गये उपकरणों का उपयोग सरकारी योजनाओं और सेवाओं में किया जा रहा था, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे थे. दोनों आरोपी में जीजा-साले का रिश्ते हैं. एक डुमरिया और दूसरा मुसाबनी निवासी है. दोनों मिलकर सरकारी कार्यालयों को निशाना बना रहे थे. पुलिस की दो टीमों ने अहम भूमिका निभायी. छापामारी दल में डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, प्रदीप खलखो, सुनील कुमार हांसदा, अजीत कुमार, विल्कन बागे शामिल थे. ग्रामीण एसपी ने टीम की समझदारी भरी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने चोरी का सफल उद्भेदन कर महत्वपूर्ण कार्य किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >