Jamshedpur News: 67000 बिजली उपभोक्तों के लिए खुशखबरी, दोबारा कनेक्शन लेने पर बकाया बिल माफ

Good News: झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. जिन लोगों के कनेक्शन कट गए हैं, फिर से कनेक्शन लेने पर उनके पुराने बिल माफ हो जाएंगे.

Good News|Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के 67 हजार बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को फिर से जल्द जोड़ा जायेगा. हालांकि इसके लिए उपभोक्ताओं को आरसी-डीसी की कागजी औपचारिकता पूरी करनी होगी. इसके लिए बिजली विभाग ने जमशेदपुर, मानगो व घाटशिला विद्युत प्रमंडल में लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है.

डीसी, डीडीसी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

इसको लेकर मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक, मानगो विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, घाटशिला विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राज किशोर समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया.

11-11 हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए

गौरतलब हो कि बिजली बिल बकाया रखने पर झारखंड में बिजली विभाग ने नियमानुसार घाटशिला विद्युत प्रमंडल में 45 हजार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया था. वहीं जमशेदपुर और मानगो विद्युत प्रमंडल में 11-11 हजार बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए थे.

तीन कैंपों में 65 आवेदन जमा, 61 निष्पादित

जमशेदपुर. मंगलवार को जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत जुगसलाई, करनडीह व छोटागोविंदपुर स्थिति बिजली कार्यालयों में लगे अलग-अलग कुल तीन बिजली कैंपों में बिजली बिल त्रुटि समेत अन्य समस्याओं के कुल 65 आवेदन जमा हुए. इसमें 61 आवेदनों को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. 4 लंबित आवेदनों को समस्या के निदान के लिए मुख्यालय भेजा गया.

आज मानगो में 3 जगह लगेंगे कैंप

जुगसलाई, करनडीह व छोटागोविंदपुर कार्यालय में दूसरे दिन बुधवार को भी बिजली कैंप लगाया जायेगा. बुधवार को मानगो के शंकोसाई रोड नंबर एक स्थित बिजली कार्यालय और डिमना बस्ती स्थिति बिजली कार्यालय और दलदली पंचायत में सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक बिजली कैंप लगाया जायेगा.

Also Read

VIDEO: झारखंड कैबिनेट में 3584 करोड़ के बिजली बिल माफ, 10388 पोषण सखी की बहाली समेत 44 फैसले

हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के 39.44 लाख लोगों के बिजली बिल कर दिए माफ

बिजली उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त, सीएम चंपाई सोरेन ने ऊर्जा विभाग दिया ये निर्देश

झारखंड में इसी माह से 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, अन्य चार्ज भी नहीं देने होंगे

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >