घाटशिला व गालूडीह के 8 केंद्रों पर करीब 65% अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

घाटशिला और गालूडीह के 8 केंद्रों पर जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शांतिपूर्ण रही, लेकिन 65% परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रतिनिधि, घाटशिला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को घाटशिला एवं गालूडीह के आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. जानकारी के अनुसार परीक्षा में कुल 3,132 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 1,132 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि करीब 2,000 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार लगभग 65 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. एसडीओ अमिताभ भगत ने मारवाड़ी प्लस टू हाइस्कूल समेत विभिन्न स्कूल-कॉलेजों का और धालभूमगढ़ बीडीओ बबली कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. वहीं ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल और घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा ने भी निरीक्षण कर सीसीटीवी निगरानी, बायोमैट्रिक उपस्थिति और कदाचारमुक्त परीक्षा की व्यवस्था की समीक्षा की. घाटशिला कॉलेज केंद्र पर 900 में 300, बलदेवदास महिला इंटर कॉलेज में 240 में 85, जगदीश चंद्र हाइस्कूल में 372 में 125, मारवाड़ी हिंदी उच्च विद्यालय में 324 में 111, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनकाटी में 312 में 99, उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुलिया में 288 में 98, जामिनी कांत बीएड कॉलेज में 408 में 121 तथा मैरीलैंड कॉलेज में 288 में 101 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sidharth Anand

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >