East Singhbhum News : 293 मामलों का निष्पादन कर 25.76 लाख रुपये राजस्व संग्रह

हजार 606 रुपये का राजस्व संग्रह किया गया. बैंक से संबंधित मामलों में सर्वाधिक निष्पादन हुआ, वहीं बिजली विभाग व अन्य विभागों से जुड़े मामलों का भी निष्पादान किया गया

घाटशिला.

झालसा के निर्देशानुसार शनिवार को घाटशिला व्यवहार न्यायालय परिसर में अनुमंडल विधिक सेवा समिति की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में विभिन्न लंबित व प्री-लिटिगेशन मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन एडीजे सचिंद्र बिरुवा, एसीजेएम अशोक कुमार, जुडिशियल मजिस्ट्रेट कंचन टोप्पो, एसडीओ सुनील चंद्र व बार एसोसिएशन घाटशिला के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन अलग-अलग बेंचों का गठन किया गया था. पहले बेंच में एडीजे सचिंद्र बिरुवा व पैनल अधिवक्ता सुबोध हेंब्रम, दूसरे बेंच में एसीजेएम अशोक कुमार व पैनल अधिवक्ता मनोरंजन महतो व तीसरे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो व पैनल अधिवक्ता विश्वनाथ महतो शामिल थे. इन बेंचों में आपराधिक, सिविल, बैंक, बीएसएनएल, बिजली विभाग, वन, उत्पाद एवं अन्य मामलों की सुनवाई हुई. लोक अदालत में कुल 293 मामलों का निष्पादन करते हुए 25 लाख 76 हजार 606 रुपये का राजस्व संग्रह किया गया. बैंक से संबंधित मामलों में सर्वाधिक निष्पादन हुआ, वहीं बिजली विभाग व अन्य विभागों से जुड़े मामलों का भी निष्पादान किया गया. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों को सुलभ, त्वरित व कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम बन रही है. इससे न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने में भी मदद मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >