East Singhbhum News : घाटशिला : 25 साल में घटे 33 ग्राम प्रधान

पेसा कानून लागू होने के बाद जमीनी स्थिति पर चर्चा शुरू

प्रखंड में 167 गांव, पहले 154 ग्राम प्रधान थे, अब 121 रह गये

संवाददाता, घाटशिला

झारखंड में पेसा कानून लागू होने की घोषणा के बाद घाटशिला प्रखंड व अंचल क्षेत्र में जमीनी स्थिति पर चर्चा तेज हो गयी है. घाटशिला प्रखंड की कुल 22 पंचायतों में 167 गांव हैं. इनमें छह बेचिरागी गांव शामिल हैं. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, प्रखंड की कुल आबादी करीब 1 लाख 29 हजार 960 है, जबकि घरों की संख्या लगभग 28 हजार है. झारखंड गठन के समय घाटशिला प्रखंड में 154 ग्राम प्रधान कार्यरत थे. समय के साथ संख्या लगातार घटती गयी. वर्ष 2018 में ग्राम प्रधानों को मानदेय देने के लिए सूची तैयार की गयी, तब संख्या 144 रह गयी. वर्तमान में केवल 121 ग्राम प्रधान के खातों में सरकार मानदेय राशि भेज रही है. यानी करीब 25 वर्षों में ग्राम प्रधानों की संख्या में 33 की कमी आयी है.

कई ग्राम प्रधान के पद खाली, कई में विवाद : सीओ : घाटशिला अंचलाधिकारी निशांत अंबर ने बताया कि कई ग्राम प्रधानों की वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो चुकी है. ग्राम प्रधानों का चयन प्रखंड स्तर से होता है. आश्रितों व परिजनों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को भेजी गयी है. कई गांवों में आपसी विवाद के कारण नये ग्राम प्रधान का चयन नहीं हो सका है. झारखंड सरकार ने पेसा कानून लागू करने की घोषणा की है. अभी तक इसकी अधिसूचना अंचल कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >