East Singhbhum News : क्वाफा में एवरग्रीन जमशेदपुर और एवरेस्ट मुसाबनी जीते

मऊभंडार: 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

घाटशिला.

एचसीएल/आइसीसी की ओर से प्रायोजित मऊभंडार स्पोर्ट्स मैदान में चल रही 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले गये. मैच में एवरग्रीन जमशेदपुर और एवरेस्ट क्रिकेट क्लब मुसाबनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया. एवरग्रीन जमशेदपुर की आठ विकेट से जीत: पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट सिंहभूम बनकाटी और एवरग्रीन जमशेदपुर आमने-सामने हुए. टॉस जीतकर एवरग्रीन टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. बनकाटी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाये. देव ने 36 रन और अनिल ने 11 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरग्रीन जमशेदपुर की टीम ने राहुल के नाबाद 36 रन और हसन के 28 रनों की मदद से 7.4 ओवर में 89/2 रन बना लिये. मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया.

एवरेस्ट मुसाबनी ने 7 विकेट से मारी बाजी

दूसरा क्वार्टर फाइनल गेम चेंजर पिपला और एवरेस्ट क्रिकेट क्लब मुसाबनी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर एवरेस्ट टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. गेम चेंजर पिपला ने 10 ओवर में 92/6 रन बनाये. नागा ने 42 रन और राजा ने 24 रन की पारी खेली. जवाब में एवरेस्ट क्रिकेट क्लब ने लख्खी के 48 रन और तौसीफ के 38 रनों की शानदार पारियों की बदौलत 6.2 ओवर में 93/3 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया. मैचों का संचालन अंपायर एके राय, जेके मिश्रा, सी सिन्हा और एस मजूमदार ने किया. स्कोरिंग की जिम्मेदारी एस भट्टाचार्य और एसपी ढाल ने निभायी, जबकि उद्घोषक के रूप में जयंत कुमार उपाध्याय, संजय कुमार और एनके राय मौजूद थे.

आज के मैच

सुबह 9:30 बजे : एमबीसी मानगो (न्यू), जमशेदपुर बनाम सोमिया इलेवन, जमशेदपुर

दोपहर 2:00 बजे : पार्थ इलेवन, जमशेदपुर बनाम फाइटर इलेवन, घाटशिला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >