शिक्षा ही सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम : मिलु सरदार

भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की 10वीं वर्षगांठ पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिलु सरदार ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताया।

भारतीय आदिवासी भूमिज समाज द्वारा रविवार को गालूडीह के सुवर्णरेखा बराज डिवीजन गेस्ट हाउस में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की 10वीं वर्षगांठ पर राज्य में प्रदेश इकाई, जिला इकाई, प्रखंड इकाई द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मिलु सरदार उपस्थित रहे. उन्होंने शहीद गंगा नारायण सिंह और शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज को पुष्प अर्पित किया. अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान, युवाओं की शिक्षा, सामाजिक एकता, संस्कृति के संरक्षण तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया. समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया. मौके पर दिनेश सरदार, अबोध सिंह, देवनाथ सिंह, मनोहर सिंह, शुभंकर सिंह, युधिष्ठिर सरदार, सुसेन सिंह, जयसिंह भूमिज, मेयालाल सरदार, निरंजन सरदार, रुकमणी सिंह, छोटू सिंह आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >