East Singhbhum News : अमाइनगर स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल संकट, मरीज बेहाल

बोरिंग व चापाकल दोनों खराब, नहीं हो रही मरम्मत

घाटशिला.

घाटशिला के अमाइनगर स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल संकट है. ग्रामीणों और मरीजों को परेशानी हो रही है. केंद्र के भवन निर्माण के समय टंकी और बोरिंग की व्यवस्था हुई थी. कुछ महीनों में दोनों खराब हो गयी. बाद में चापाकल लगाया गया, जो मात्र 6 माह में बंद हो गया. ग्राम प्रधान नारायण धीवर ने बताया कि प्रतिदिन 50-60 मरीज आते हैं, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं. पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है. ग्रामीण सुभाष धीवर ने गर्मी के मौसम में पानी की कमी को लेकर गहरी चिंता जतायी है.

घाटशिला पंचायत के मुखिया प्रफुल्ल चंद्र हांसदा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में पहले जलमीनार और टंकी लगी थी, पर किसी कारणवश खराब है. जल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता कैलाश राम ने बताया कि चापाकल खराब होने की सूचना मिली है. मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. चूंकि यह क्षेत्र ड्राई जोन में आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >