East Singhbhum News : आपदा में कोताही न बरतें, अलर्ट रहें पदाधिकारी : संजीव सरदार

विधायक ने पोटका में बाढ़ से हुई क्षति को लेकर की समीक्षा बैठक

24 घंटा में रिपोर्ट दें, ताकि पीड़ितों को मुआवजा मिल सके

केप्सन : 29 हाता-12 बैठक करते विधायक संजीव सरदार.

प्रतिनिधि, पोटका

पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पोटका में आयी बाढ़ से हुए क्षति को देखते हुए रविवार शाम सात बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण मुंडा की उपस्थिति में कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में विधायक ने कहा कि आपदा में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी. उन्होंने प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मियों को पोटका में हुई क्षति का आकलन करते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया, ताकि समय पर सभी पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके.

कर्मियों की अनुपस्थिति से विधायक हुए नाराज, वेतन काटने का निर्देश

बैठक में पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक व रोजगार सेवक की कम उपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि कर्मियों की अनुपस्थिति यह दर्शाता है कि वे कार्य के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं. उन्होंने उपायुक्त को फोन पर निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मियों को शो-कॉज करते हुए एक दिन का वेतन काटें. बैठक में बीपीआरओ मनोज सिन्हा, सहायक अभियंता अभिषेक नंदन, सीआइ शांतिराम षाड़ंगी, पंचायत सचिव अख्तर हुसैन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >