East Singhbhum News : यूसिल प्रबंधन व विस्थापितों के बीच वार्ता बेनतीजा, आज फिर होगी बैठक, बाघराय मार्डी ने कहा

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के विस्थापितों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कंपनी के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ संतोष सतपथी की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता हुई.

जादूगोड़ा .

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के विस्थापितों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कंपनी के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ संतोष सतपथी की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में यूसिल के डीजीएम राकेश कुमार, टी भट्टाचार्य, एमके साहू, कार्तिकेयन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं विस्थापितों और ठेका श्रमिकों की ओर से पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, विद्या सागर दास, मंगल सोरेन, सीराम सोरेन, दीपक दास और मानसिंह मुर्मू ने भाग लिया. सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक चली (करीब दस घंटे) वार्ता में आठ सूत्री मांगों पर चर्चा हुई, लेकिन ठोस निष्कर्ष नहीं निकला. मंगलवार को पुनः बैठक होगी. बाघराय मार्डी ने कहा कि यदि मंगलवार को भी वार्ता विफल रही और समस्याओं का समाधान नहीं निकला, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा.

ठेका मजदूरों के साथ धोखा हुआ, 150 हुए बेरोजगार

जादूगोड़ा.

झारखंड ठेका मजदूर यूनियन, नरवा पहाड़ माइंस ने बैठक कर कहा कि यूसिल माइंस प्रबंधन ने ठेका मजदूरों के साथ धोखा किया है. माइंस के अंतर्गत कार्यरत 6 ठेका इकाइयों के टेंडर की अवधि समाप्त हो चुकी है, जिससे 150 मजदूर बेरोजगार होकर घर पर बैठने को मजबूर हो गये हैं. यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मुद्दे का जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन करेंगे. ये सभी मजदूर विस्थापित एवं माइंस से प्रभावित गांवों के निवासी हैं. यूनियन की ओर से बताया गया कि 28 मार्च को धालभूमगढ़, जमशेदपुर के एसडीओ की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी, जिसमें माइंस प्रबंधन की ओर से राकेश कुमार (एचओडी) और मनोरंजन महाली (एजेंट) मौजूद थे. उस समझौते के तहत मजदूरों को सालभर रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन वर्तमान में माइंस प्रबंधन ने उस समझौते का उल्लंघन करते हुए ठेका मजदूरों को बेरोजगार कर दिया है. यूनियन एसडीओ को पत्र के माध्यम से सूचित कर चुकी है. अब मंगलवार को विस्थापित कमेटी के साथ तिलका चौक पर बैठक बुलायी गयी है. बैठक में आगे की रणनीति तय की जायेगी. बैठक में यूनियन के अध्यक्ष सुधीर सोरेन, उपाध्यक्ष बालया मुर्मू, कोषाध्यक्ष बिशु बास्के, फुलाय मार्डी, लव किशोर मार्डी, बुधराई हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >