east singhbhum news: राखा कॉपर माइंस को जल्द चालू करने में सहयोग करें : डीजीएम

मुसाबनी में एफआरए-2006 के तहत वन भूमि पर एनओसी को लेकर बैठक

मुसाबनी.

एचसीएल के राखा कॉपर माइंस के 98.932 हेक्टेयर भूमि एफआरए 2006 के अनुसार वन क्षेत्र के अंतर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र (लीज) के लिए ग्रामसभा आयोजित करने के मुद्दे को लेकर अंचल कार्यालय में सीओ ऋषिकेश मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें डीजीएम डीके श्रीवास्तव ने राखा कॉपर माइंस के लीज क्षेत्र 785 हेक्टेयर में से वन भूमि के एनओसी को लेकर चर्चा की. इसके साथ बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों, वनाधिकार समिति के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों से ग्राम सभा की बैठक कर राखा कॉपर माइंस के जल्द चालू करने के लिए सहयोग मांगा.

ग्रामसभा के लिए तिथि का निर्धारण करें : सीओ

वहीं, बैठक में सीओ ने उपस्थित ग्राम प्रधानों, वनाधिकार समिति के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्राम सभा के लिए तिथि का निर्धारण करें, ताकि अंचल व एचसीएल प्रबंधन ग्राम सभा में उपस्थित होकर हो सकें. ग्राम सभा में प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श बैठक में करने की बात भी कही गयी.

बैठक में ये थे मौजूद

ईचडा के ग्राम प्रधान सुभाष सिंह, कुलामारा के ग्राम प्रधान चितरंजन सिंह, तेतुलडांगा के ग्राम प्रधान जगदीश गोप, वन अधिकार समिति की हर मोहन महतो, कुमीरमुड़ी वनाधिकार समिति के अध्यक्ष रसराज हांसदा, कुलामारा वनाधिकार समिति के अध्यक्ष सुषेन कालिंदी, अंचल निरीक्षक शरत चंद्र बेरा, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, एचसीएल के डीजीएम दीपक कुमार श्रीवास्तव, एजीएम यांत्रिकी समीर कुमार, वरीय प्रबंधक एच आर कमलेश कुमार, वरीय प्रबंधक एचआर अर्जुन लोहारा, वरीय प्रबंधक एचआर सुमित एक्का, प्रबंधन एचआर साकेत सिंह के अलावा राखा माइंस लीज क्षेत्र के ग्राम प्रधान, वन अधिकार समिति के पदाधिकारी व प्रतिनिधि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >