समीर मोहंती के पक्ष में खुलकर उतरे कांग्रेसी

कदमा में कांग्रेस पार्टी ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा स्तरीय बैठक की. बैठक में चुनावी रणनीति को तैयार किया गया. इसमें प्रत्याशी समीर मोहंती भी पहुंचे थे.

कदमा में कांग्रेसियों ने की जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा स्तरीय बैठक, चुनावी रणनीति को तैयार किया

जमशेदपुर.

कदमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर मोहंती की जीत के लिए चुनावी रणनीति तय की गयी. तय हुआ कि समीर मोहंती के समर्थन में आगे बढ़कर चुनाव प्रचार किया जायेगा और उनकी जीत सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती भी पहुंचे. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान समीर मोहंती ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी को जीताने का नहीं, बल्कि संविधान और लोकसभा को बचाने का है. बैठक में संजय शर्मा, बबुआ झा, ईश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभात ठाकुर, पप्पू सिंह, संजय तिवारी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >