East Singhbhum News : देश के नैतिक विकास में शिक्षा की महत्व पर प्रतियोगिता हुई

जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर कार्यक्रम

बरसोल.

जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी और रैली आयोजित हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ जनार्दन सिंह ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संचालक आकांक्षा सिंह ने बताया कि देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जन्म उत्सव पर नवोदय विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया.

निबंध प्रतियोगिता और संगोष्ठी का विषय देश के नैतिक विकास में शिक्षा का महत्व रहा. इसमें विद्यालय की सभी शिक्षक और लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी, ब्यूटी साइकिया, आकांक्षा सिंह, अप्सरा वाला आदि ने भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >