East Singhbhum : महाल शहर में जल्द शुरू करेगा बांग्लादेशी घुसपैठिया भगाओ आंदोलन : परमेश्वर मार्डी

भारत जकात माझी परगना महाल ने सीएम के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

चाकुलिया : भारत जकात माझी परगना महाल ने सीएम के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधि,चाकुलिया भारत जकात माझी परगना महाल ने मंगलवार को चाकुलिया की बीडीओ आरती मुंडा को मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौंपा. चाकुलिया प्रखंड के सभी गांव व नगर पंचायत क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की मांग की. कहा गया कि चाकुलिया में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लगातार आने की सूचना मिल रही है. वह अपना घर परिवार बसा रहे हैं. पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती इलाका होने के कारण बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां कर्मचारी व अधिकारियों की मिली भगत से जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि बना रहे हैं. इस पर स्थायी रूप से रोक लगायी जाये. संपूर्ण मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाये, अन्यथा भारत जकात माझी परगना महाल बांग्लादेशी घुसपैठियों भगाओ आंदोलन की शुरुआत करेगा. मौके पर तरफ परगना बाबा परमेश्वर मांडी, बालेश्वर मांडी, मदन मोहन हेंब्रम, सुखलाल हेंब्रम, छोटराय मांडी, भागवत टुडू, विश्वनाथ सोरेन, सनातन सोरेन, चुनकाई मुर्मू, हरिलाल मुर्मू, विश्वनाथ मुर्मू, मंगल मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >