East Singhbhum News : एकता, परंपरा और पशु प्रेम का प्रतीक है बांदना पर्व : ग्रामीण

दुबराजपुर में काड़ा खूंटा प्रतियोगिता का आयोजन, नेपाल महतो को मिला प्रथम पुरस्कार

बोड़ाम. बांदना पर्व पर शुक्रवार को दुबराजपुर हाटतला मैदान में काड़ा खूंटा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से दर्जनों बैल व भैंसे के साथ लोग शामिल हुए. प्रतियोगिता देखने को ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने पशुधन की ताकत और प्रशिक्षित कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. ॉ

इस प्रदर्शन में निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के बाद नेपाल महतो के भैंसा को प्रथम, परीक्षित महतो के भैंसा को द्वितीय व नीलकमल महतो के भैंसा को तीसरा स्थान मिला. कमेटी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैंसा मालिक को 1000 रुपया, द्वितीया 700 व तृतीया को 500 रुपया देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में हेमन्त महतो, चमकराय महतो, ग्राम प्रधान सुचाँद महतो, बंक बिहारी महतो, बलराम महतो, लखन महतो, निर्मल महतो, शिशिर महतो, राकेश महतो मुख्य रूप से शामिल थे. स्थानीय लोगों ने इस पारंपरिक आयोजन को बांदना पर्व की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए इसे ग्रामीण एकता, परंपरा और पशुप्रेम का प्रतीक बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >